֍:टला फिल्म का शूट§ֆ:टाइम्स नाओ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि बिश्नोई गैंग की धमकियों के चलते सलमान अब अपने वर्क कमिटमेंट भी लिमिटेड कर रहे हैं. सूत्र ने कहा, ‘अब सलमान को सिर्फ कड़ी सुरक्षा देना भर पर्याप्त नहीं है. सलमान को अब बहुत छुपकर रहना पड़ेगा. कुछ समय के लिए वो कुछ भी नया नहीं शूट करने वाले, कब तक के लिए, ये अभी तय नहीं है.’ §ֆ:इसके अलावा हाल ही में खबर आई है कि अब वो अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में, अपने सुपरकॉप किरदार चुलबुल पांडे के रोल में नहीं नजर आने वाले. बताया जा रहा है कि सुरक्षा के कारणों को देखते हुए उनका कैमियो टाल दिया गया है.§֍:सलमान को लगी चोट§ֆ:डायरेक्टर ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं और इस फिल्म का काम कुछ समय पहले शुरू हो चुका है. ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी हैं. कुछ समय पहले, ‘सिकंदर’ के शूट पर ही सलमान खान को पसलियों में चोट भी लग गई थी.§इंडस्ट्री में सुपरस्टार सलमान खान का काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों से प्रभावित हो रहा है. सलमान के अच्छे दोस्त बाबा सिद्दीकी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले के बाद बिश्नोई गैंग ने सलमान को भी धमकियां दी हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है.

