֍:सीएम नीतीश ने कही ये बात§ֆ:नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार बिहार में पुलिस बल की स्वीकृत संख्या को दोगुना करने की योजना पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनसंख्या के हिसाब से यहां 2.29 लाख पुलिस बल होना चाहिए. जिसके लिए सरकार योजना बना रही है. मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान कहा कि फिलहाल बिहार पुलिस बल संख्या 1.10 लाख है, जिसे आने वाले समय में बढ़ा कर 2.29 लाख करना है. उन्होंने कहा कि अभी राज्य में 21 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 20 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. नीतीश कुमार ने डीजीपी आलोक राज को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पुलिस बल में 35 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की भर्ती हो. §ֆ:उन्होंने कहा कि इससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है. सीएम ने कहा कि हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था, जिसमें से हमारी सरकार ने 7.16 लाख लोगों को रोजगार दे दिया है. उन्होंने नवनियुक्त पुलिस उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है आप सभी अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएंगे.§ֆ:§बिहार पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरु होने वाली है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशन आलोक राज को निर्देश दिया. सीएम नीतीश ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधनमें इस बारे में घोषणा की. 1239, नवनियुक्त पुलिस उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

