֍:दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. पाठक §ֆ:हाल ही में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की रैंकिंग सूची जारी की थी। इसमें भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के डीजी डॉ. हिमांशु पाठक का नाम शामिल है। डॉ. हिमांशु पाठक वर्तमान में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे भारत के कटक में ICAR-NRRI के निदेशक थे। डॉ. पाठक ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विज्ञान में एमएससी एवं पीएचडी डिग्री प्राप्त की है। जबकि, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से कृषि में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है।
§
कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक को अर्द्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. पाठक इस प्रतिष्ठित पद को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। यही नहीं, डॉ. एमएस स्वामीनाथन के बाद वैश्विक सीजीआईएआर प्रणाली के अंतर्गत अनुसंधान संस्थान का नेतृत्व करने वाले डॉ पाठक भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति हैं। डॉ. स्वामीनाथन वर्ष 1982 से 1988 तक फिलीपींस में सीजीआईएआर चावल अनुसंधान प्रयोगशाला, अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) के महानिदेशक के पद पर रहे थे।

