֍:योगी सरकार का बड़ा फैसला §ֆ:गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए टेंडर की तारीख घोषित कर दी है। साथ ही, ड्रोन सर्वे के जरिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया भी तेज हो चुकी है। इस योजना के तहत 8 गांवों से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे वहां के किसानों को करोड़ों रुपए का मुआवजा मिलने की संभावना है।
§֍:इन गांव से ली जाएगी जमीन §ֆ:हरनंदीपुरम योजना के तहत कुल 541 हेक्टेयर भूमि पर यह हाईटेक टाउनशिप बसाई जाएगी। यह टाउनशिप न केवल इंदिरापुरम और गौर सिटी से बड़ी होगी, बल्कि उससे भी अधिक भव्य और सुविधाजनक तरीके से विकसित किया जाएगा। गाजियाबाद कमिश्नर के अनुसार, मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनैड़ा खुर्द, और नंगला फिरोज जैसे गांव इस परियोजना में शामिल होंगे।
§֍:किसानों को दिया जाएगा करोड़ों रुपए मुआवजा§ֆ:इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति किसानों से बातचीत कर उचित मुआवजा निर्धारित करेगी, जिससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। हरनंदीपुरम टाउनशिप न केवल गाजियाबाद बल्कि एनसीआर के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव आएगा।
§Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के आठ गांवों के किसान मालामाल होने वाले हैं। जिले की सबसे महंगी और प्रीमियम टाउनशिप हरनांदीपुरम को बसाने की कार्य योजना तेजी के साथ पूरी की जा रही है। इस नई टाउनशिप को बसाने के लिए गाजियाबाद के 8 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण कर उन्हें करोड़ों रुपए मुआवजा वितरित किया जाएगा।

