֍:21 अक्तूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन§ֆ:धान, बाजरा और ज्वार फसलों की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 14 अक्टूबर तक की अंतिम तारीख दी गई है. कुछ जिलों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया धीमी हो रही है, जिससे 6 जिलों के किसान समय रहते रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं. यह तिथि राज्य के नर्मदापुरम जिला, रीवा, सतना, सिंगरौली, दमोह और बैतूल जिलों के लिए बढ़ाई गई है. इन जिलों के किसान 21 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. §֍:इतने किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन§ֆ:
एमएसपी पर फसल बिक्री के लिए 7.66 लाख से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. मध्य प्रदेश के कृषि विभाग के अनुसार मोटे अनाज की सरकारी खरीद 22 नवंबर से 2024 से शुरू होगी. जबकि, धान की खरीद 2 दिसंबर से होगी.
§֍:ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन§ֆ:किसान पसल बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. राज्य सरकार के अनुसार ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, सहकारी समिति, एमपी किसान एप पर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. राज्य के ऑनलाइन कियोस्क, कम्यूनिटी सर्विस सेंटर, साइबर कैफे के जरिए 50 रुपये फीस देकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. राज्य सरकार के अनुसार सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन केवल सहकारी समिति और मार्केटिंग सहकारी संस्था के केन्द्रों पर ही होगा. इसके लिए किसानों को भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड और फोटो पहचान पत्र के साथ ही बैंक पासबुक या बैंक अकाउंट डिटेल्स भी देनी होंगी. §केंद्र सरकार की ओर से मध्य प्रदेश सरकार को एमएसपी पर खरीदी की मंजूरी मिल गई है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी भी चालू है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ज्वार, बाजरा और धान की सरकारी खरीद के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 14 अक्टूबर तक का समय दिया था. कुछ जिलों के किसानों की परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि को 1 दिन आगे बढ़ा दिया है. राज्य सरकार की ओर से जिलावार 1400 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं. राज्य सरकार के अनुसार किसानों की उपज खरीद का दाम 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है.

