֍:
कितनी मिलेगी सब्सिडी
§ֆ:बिहार कृषि विभाग द्वारा एक्स पर पोस्ट कर योजना की जानकारी दी गई. इसमें बताया गया कि राज्य में अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी दे रही है. इसके तहत किसानों को अंजीर के पौधे लगाने पर प्रति इकाई लागत का 50000 रुपये का 40 फीसदी यानी 20000 रुपये ले सकते हैं. वहीं, किसानों को यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी. इससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी.§֍:
कितने पौधों पर मिलेगी सब्सिडी
§ֆ:अंजीर किसानों को एक हेक्टेयर के लिए 625 पौध लगाने के निर्देश दिए हैं. इसकी खेती में दो पौधों के बीच की दूरी चार मीटर होनी चाहिए. आंकड़ों के एक हेक्टेयर जमीन में अंजीर की खेती करने पर 1 लाख 25 हजार रुपये का खर्च आता है. अंजीर खेती योजना को बढ़ावा देने के लिए शुरुआत में एक हेक्टेयर जमीन में अंजीर की खेती की जाएगी. राज्य में पहली बार इस तरह की योजना चलाई गई है.§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:योजना से जुड़ने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें और अंजीर फल विकास योजना पर क्लिक करें. बाद में अंजीर की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें. रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें सभी जानकारी भरें. सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.§भारत में किसानों को कई फसलों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रोत्साहन मिलता है. इसी के चलते बिहार किसानों को राज्य सरकार ने सौगात दी है. इसमें अंजीर की खेती करने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक नई योजना बनाई है. ‘अंजीर फल विकास योजना’ के तहत किसानों को अंजीर के पौधे लगाने के लिए सरकार बंपर सब्सिडी दे रही है. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा.

