֍:बनाए जाएंगे नए राशन कार्ड§ֆ:महाकुंभ के दौरान कई श्रद्धालु काफी दिनों तक खाना भी नहीं खा पाते. ऐसे श्रद्धालुओं को नए राशन कार्ड दिए जाएंगे और उन्हें राशन की सुविधा प्राप्त होगी. पहले से राशन कार्ड धारण करने वालों को भी राशन कार्ड दिखाने पर राशन प्रदान किया जाएगा. इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र के सभी सेक्टर्स में कुल 160 उचित दर वाली राशन की दुकानों की स्थापना की जाएगी, जहां से दो बार (जनवरी-फरवरी) में राशन प्रदान किया जाएगा. राशन के भंडारण के लिए 5 गोडाउन भी स्थापित होंगे. इस पूरी परियोजना पर 43 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी.§֍:कितना मिलेगा राशन?§ֆ:सरकार की योजना के तहत राशन कार्ड धारक को 3 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं या आटा प्रदान किया जाएगा. वहीं, प्रति व्यक्ति 2 किलो चावल की आपूर्ति होगी. इसी तरह 2 किलो चीनी (प्रति व्यक्ति) 2 ली. मिट्टी का तेल (प्रति राशन कार्ड) और एक डॉमेस्टिक गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है. डॉमेस्टिक गैस कनेक्शन को एक बार रीफिल कराने की भी सुविधा मिल सकती है.§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 होने जा रहा है. इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर साल शामिल होते हैं और इस साल भी लाखों में लोगों के आने की उम्मीद है. महाकुंभ 2025 के दौरान यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु, कल्पवासी भूखे पेट नहीं सोएगा. योगी सरकार की ओर से इसके लिए मेला क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की हैं. पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का तो आयोजन किया ही जाएगा, साथ ही उन्हें मुफ्त राशन की सुविधा का भी लाभ मिलेगा.

