§ֆ:
#WATCH | Delhi: A thick layer of fog enveloped parts of the national capital this morning.
— ANI (@ANI) January 31, 2024
(Visuals from Kamraj Marg) pic.twitter.com/Xiw0h9fF2e
§֍:IMD ने जारी किया अलर्ट §ֆ:आईएमडी ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम पर असर पड़ सकता है और एक अन्य विक्षोभ के 31 जनवरी से इस क्षेत्र एवं उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है. इन स्थितियों के कारण 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि 31 जनवरी से दो फरवरी तक उत्तराखंड में हल्की या मध्यम छिटपुट बारिश या बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है.
§֍:पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी §ֆ:
Himachal Pradesh | Kharapathar area in Shimla gets covered in a blanket of snow as it receives fresh snowfall. pic.twitter.com/E1oxEexP2k
— ANI (@ANI) January 31, 2024
§ֆ:
#WATCH | A dense layer of fog and reduced visibility affects operations to and from Delhi. More than 50 flights delayed at Indira Gandhi International (IGI) airport.
— ANI (@ANI) January 31, 2024
(Visuals from the airport) pic.twitter.com/av6wKqGAjf
§ֆ:कड़ाके के ठंड के बीच अब जनवरी के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के शिमला भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है. पूरा शिमला बर्फ की चादर में ठका नजर आ रहा है.
§֍:दिल्ली-एनसीआर का मौसम§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज यानी 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 31 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है. विजिबिलिटी शून्य हो चुकी है और ठंड भी अधिक है. दिल्ली-नोए़डा, गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों में आज भी धूप कम देखने को मिलेगी. आसमान में अंधेरा छाया रह सकता है.
§֍:और कहां होगी बारिश§ֆ:पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है.
§दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के इलाकों में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है. IMD के मुताबिक अब लोगों को ठंड के साथ- साथ कुछ राज्यों में बर्फबारी तो कहीं बारिश का भी अटैक देखने को मिलेगा. दिल्ली – एनसीआर में इस बार बारिश ने करीब 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

