֍:सीएम सैनी ने कही ये बात§ֆ:सीएम ने कहा, ‘सबसे पहले मैने जो फाइल साइन की उसमें यह घोषणा की है कि हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी की क्रोनिक बिमारियों का इलाज मुफ्त होगा जिसमें मुफ्त डाइलेसिस किया जाएगा. यह खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी. प्रदूषण की समस्या को लेकर सीएम ने कहा कि हमारा किसान जागरुक है वो पराली नहीं जलाएगा. सरकार की ओर से भी उन्हें हर तरह से सहायता दी जा रही है.§֍:कांग्रेस पर निशाना§ֆ:सीएम सैनी ने कहा, ‘मैंने पिछली सरकार में 15000 नौकरियां दी. अब 25000 नौकरियों का परिणाम जारी कर दिया. कांग्रेस युवाओं के बारे में नहीं सोचती है. वह तो नौकरियों को भी बिजनेस मानती है कि कितनी नौकरियां देने से हमें कितना फायदा होगा. कांग्रेस ने नौकरियों को हाईकोर्ट में ले जाकर युवाओं को नौकरियों से दूर करने की कोशिश की. हरियाणा के युवाओं को यह डर था कि कांग्रेस आएगी को फिर नौकरियां बेची जाने लगेंगी.’ §हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद सीएम सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पहली कैबिनेट मीटिंग रखी गई. इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी. सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में किडनी के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री में होगा और ये तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. अपराधियों को चेतावनी देते हुए सीएम सैनी ने कहा, ‘मैं अपराधियों को चेतावनी देता हूं कि वे या तो वे सुधर जाएं या प्रदेश छोड़ दें.

