֍:
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
§ֆ:बिहार किसानों की मसालों पर सब्सिडी को लेकर उद्यानिकी विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है. राज्य के किसानों को बीज मसाले योजना के तहत धनिया और मेथी पर प्रति एकड़ 15000 रुपये सब्सिडी मिलेगी. इस योजना में किसानों को धनिया और मेथी की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान इसकी खेती करके अपनी आय को बेहतर कर सकें. §֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:योजना में आवेदन करने के लिए राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें. यहां बीज मसाले योजना पर क्लिक करें. धनिया और मेथी पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें. यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा. इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें. सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा. अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.
§भारत में कई फसलों का उत्पादन किया जाता है. जिसको लेकर सरकरा किसानों को योजनाओं और सब्सिडी से प्रोत्साहित करती रहती है. इसी के चलते बिहार सरकार ने मसालों का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए बीज मसाले योजना के तहत धनिया और मेथी की खेती को बढ़ावा दे रही है.

