ֆ:यह जेब्टो जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल और सफल जैसे निजी खुदरा स्टोर के जरिए भी प्याज बेचेगी। सरकार केंद्रीय भंडारों और मोबाइल वैन के जरिए भी खुदरा बाजार में प्याज बेचेगी।§
दिवाली से पहले प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के इरादे से सरकार ने अपने बफर स्टॉक से प्याज को देश भर के बाजारों में पहुंचाने का फैसला किया है। पहली बार सरकार रेलवे रेक के जरिए रसोई की जरूरी चीजों को प्रमुख खपत केंद्रों और राज्यों तक पहुंचाएगी।

