֍:दिल्ली-एनसीआर में ऐसा है AQI§ֆ:बता दें कि फरीदाबाद को छोड़कर सभी स्टेशनों पर AQI मध्यम श्रेणी में है. गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग़ाज़ियाबाद जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर आज भी 200 से कम बना हुआ है. हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार का श्रेय अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों को दिया जा सकता है, जिन्होंने प्रदूषकों को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हालांकि, दिल्ली में ये राहत फिलहाल नजर नहीं आ रही है.§ֆ:• फरीदाबाद-204
• गाजियाबाद-184
• ग्रेटर नोएडा-170
• गुरुग्राम-186
• नोएडा-151
• दिल्ली-212 (आनंद विहार-433)
§֍:ऐसे श्रेणियों में विभाजित किया जाता है AQI§ֆ:बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता के आधार पर GRAP को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है:
स्टेज I – ‘खराब’ (AQI 201-300);
स्टेज II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400);
स्टेज III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450);
स्टेज IV – ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450).
§ֆ:§दिल्ली में ठंड का मौसम आते ही वायु गुणवत्ता में बदलाव होता है. मंगलवार को दिल्लीवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बुधवार यानि 16 अक्टूबर को हवा का स्तर बिगड़ रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों में बताया गया कि दिल्ली में औसतन एक्यूआई 200 के पार मापा गया. बता दें कि कल ही हवा के स्तर में सुधार होकर AQI 198 के साथ “मध्यम” श्रेणी में पहुंचा था.

