§֍:परिवार ने की ये मांग §ֆ:रोली मिश्रा से जब पूछा गया कि क्या आप पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा कि वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब तक उन लोगों को सजा नहीं मिलती, उनका भी इस तरह से खून नहीं बहता, तबतक हम संतुष्ट नहीं होंगे. उनसे जब पूछा कि क्या आपको लगता है कि सीएम योगी से न्याय मिलेगा तो उन्होंने कहा कि ये तो हमें जाकर ही पता चलेगा कि न्याय करते हैं या नहीं. हमें तो खून के बदले खून चाहिए. उनको जब सजा मिलेगी तो हमारे पति को शांति मिल जाएगी. हम लोगों को भी मिल जाएगी और कुछ नहीं चाहिए.
§बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात की. सीएम योगी ने मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, " जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घोर… pic.twitter.com/Of2V0bLbB2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2024

