• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी के लिए मश्हूर अतुल परचुरे का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Fiza by Fiza
October 15, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी के लिए मश्हूर अतुल परचुरे का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:
हिंदी सिनेमा में भी मशहूर थे अतुल
§ֆ:अतुल परचुरे मराठी के साथ हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा थे. उनकी मृत्यु से उनके परिवार के साथ फैंस को भी एक गहरा झटका लगा है. वो कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स शो पर भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगा चुके हैं. इसके अलावा वो कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम, आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे कई हिट सीरियल्स कर चुके हैं. उन्होंने अपने नए थियेटर प्ले सूर्याची पिल्लई की अनाउंसमेंट की थी. §֍:मशहूर फिल्म्स में निभा चुके हैं किरदार§ֆ:अतुल ने हिंदी सिनेमा में भी कई अहम किरदार निभाए थे. वो शाहरुख खान की बिल्लू, सलमान खान की पार्टनर, और अजय देवगन की ऑल द बेस्ट में भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीत चुके हैं. इसके अलावा अतुल ने क्योंकि, सलाम-ए-ईश्क, कलयुग, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, और खिचड़ी जैसी कई फिल्में की हैं. §֍:महाराष्ट्र सीएम ने जताया शोक§ֆ:महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर शोक जताया. सीएम ने लिखा कि तेज तर्रार एक्टर की असमय विदाई- ”कभी दर्शकों को हंसा रहे हैं तो कभी भौंहें चढ़ा रहे हैं. हमेशा अंतर्मुखी रहने वाले क्लासिक अभिनेता अतुल परचुरे की असामयिक मृत्यु दुखद है. अतुल परचुरे ने अपने शानदार अभिनय करियर की शुरुआत बच्चों के थिएटर से की थी. उन्होंने नाटक, फिल्म और धारावाहिक तीनों ही क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी. चाहे वो तरूण तुर्क मातरे अरका, नाटीगोटी या पु जैसे नाटक हों. चाहे वो देशपांडे की मौखिक, गीतात्मक कॉमेडी हो, अतुल परचुरे ने अपने जन्मजात गुणों से इसमें गहराई जोड़ दी है. उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन किरदार निभाए हैं. उनके जाने से मराठी ने एक कालजयी अभिनेता खो दिया है. इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती. परचुरे के हजारों प्रशंसकों में से एक के रूप में, मैं परिवार का दुख साझा करता हूं. भगवान उन्हें ये दुख सहने की शक्ति दे. राज्य सरकार की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ॐ शांति.”§फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज मराठी एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया है. वे महज 57 वर्ष के थे और मराठी के साथ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करते थे. बता दें कि अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. वो कैंसर के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं और कमजोरी से जूझ रहे थे. अतुल के परिवार में मां, पत्नी और बेटी हैं.

Previous Post

J&K: 16 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला लेंगे CM पद की शपथ!

Next Post

बहराइच हिंसा: मृतक के परिवार से मिले CM योगी, कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Next Post
बहराइच हिंसा: मृतक के परिवार से मिले CM योगी, कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बहराइच हिंसा: मृतक के परिवार से मिले CM योगी, कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.