֍:§ֆ:उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला को सरकार बनाने का न्योता दिया है. उपराज्यपाल की तरफ से मिले आमंत्रण पत्र को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा.§֍:चुने गए उमर अब्दुल्ला§ֆ:जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया. इसमें 42 सीटें जीतने के बाद सबसे बड़ी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस बनी और सीपीएम के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक और पांच निर्दलीय- प्यारेलाल शर्मा, सतीश शर्मा, चौधरी मोहम्मद अकरम, डॉ. रामेश्वर सिंह और मुजफ्फर इकबाल खान ने भी समर्थन दिया है. इस तरह से 90 सीटों वाली विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार के पास 55 विधायकों का समर्थन होगा. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में छह साल से लागू राष्ट्रपति शासन को रविवार को हटा दिया गया था. इसके बाद ही जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ. §֍:जानें क्या रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे§ֆ:जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग हुई और 8 अक्टूबर को नतीजे आए. चुनाव आयोग के अनुसार उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42, कांग्रेस ने 6 और सीपीएम ने 1 सीट जीती थी. दूसरी तरफ बीजेपी ने 29 सीटें जीत ली हैं. महबूबा मुफ्ती की पीडीपी तीन सीटों सिमट गई है. निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने 9 सीटों पर कब्जा कर लिया है. आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार यहां खाता खोला है. पार्टी के मेहराज मलिक डोडा सीट से साढ़े चार हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता है.§जम्मू-कश्मीर में बुधवार को नई सरकार का गठन हो जाएगा. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीती थीं.

