֍:पटाखों पर दिल्ली सरकार का एक्शन §ֆ:दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नोटिस जारी कर कहा कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू है. प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी किया. इसके साथ ही सभी दिल्ली वालों से सहयोग की अपील की है.
§֍:आप ने लिखा एलजी को पत्र §ֆ:दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीते 9 सितंबर को दिल्ली सरकार की तरफ से पटाखों के निर्माण भंडारण बिक्री और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था. हालांकि बाद में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा था कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिख दिया गया है. जब तक नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है. तब तक पटाखों पर कानूनी तौर पर प्रतिबंध नहीं लग सकता है. 1 महीने बाद अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया गया है. आज यानी 14 अक्टूबर से 1 जनवरी तक दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध है. पटाखों के निर्माण भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है. नियम को लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस समेत अन्य विभाग निगरानी करेंगे.
§֍:दिल्ली सरकार की लोगों से अपील §ֆ:लोग हर साल दिवाली के मौके पर जमकर आतिशबाजी करते हैं. हर राज्य में ऐसा देखा जाता है. लेकिन दिवाली के मौके पर दिल्ली के हालात सबसे ज्यादा खराब स्थिती में पहुंच जाते हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा पटाखों पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है. हालांकि, बीते वर्ष भी पटाखे पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन लोगों ने जमकर आतिशबाजी की थी. दिल्ली में पटाखों के निर्माण भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध रहता है लेकिन एनसीआर के शहरों में धड़ल्ले से पटाखे बिकते हैं. ऐसे में जमकर आतिशबाजी भी होती है. दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की तरफ से लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह इस कार्य में सहयोग करें जिससे कि प्रदूषण की रोकथाम हो सके.§राजधानी दिल्ली में हर साल दिवाली के मौके पर प्रदूषण के गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं. इस समय दिल्ली का आईक्यू लेवल सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाता है. इसी समस्या पर हर साल की तरह एक्शन लेते हुए दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पूर्णरूप से पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया है.

