֍:किसान नेता ने दी जानकारी§ֆ:मामले को लेकर किसान नेता डॉ. रवि नागर ने बताया कि बहू यामि परियोजना के लिए किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने गंगाजल लेकर शपथ ली है. अब इसे किसान एकता संघ इसे प्रारंभ कराकर ही दम लेगा. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस परियोजना के मुख्य अभियंता जो की मुरादाबाद में बैठते हैं मिल जाएगा और अगर इसको गंभीरता से नहीं लिया गया तो किसान एकता संच किसानों की इस आंदोलन से जोड़ने के लिए गांव में चौपाल आयोजित करेंगे. इस परियोजना का निर्माण जल्द चालू नहीं किया गया तो किसान एकता संघ सिंचाई विभाग के कार्यालय में तीन दिन रात और दिन वहीं रुक डेरा डालो घेरा डालो से सरकार और अधिकारियों को तह संकित देंगे कि अगर अभी भी इस पर सरकार और अधिकारियों की उदासीनता नहीं टूटी तो अनिश्चितकालीन धरना कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. §֍:इन लोगों की रही भागीदारी§ֆ:प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पडित राजेश शमी ने कहा कि हम गांव गांव जाकर किसानों को जागरुक कर इस मुहिम से जोड़ेंगे. प्रदेश महासचिव हरिओम राठौर ने कहा कि किसान इस देश की रीड की हड्डी है अगर इसकी अनदेखी की जाएगी तो यह हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. वातों के दौरान अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लांबा ने बताया की इसी संबंध में दिल्ली में मंत्रालय द्वारा बैठक बुलाई गई थी लेकिन किसी कारण से का बैठक स्थगित कर दी गई है. जल्द ही इसपर विभाग द्वारा बैठक बुलाई जाएगी. प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, गुवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष जय सिंह बादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील यादव, मंडल महासचिव डॉ अंतु भारती, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम पाल गुर्जर, जिला सचिव प्रेमपाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, महानगर उपाध्यक्ष संजय पाठक, लखपत यादव, खैरेश भगत जी, राजेंद्र गुर्जर, वरिश गुर्जर, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।§उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में रामगंगा बैराज बरेली – बदायूं सिंचाई परियोजना के शीघ्र निर्माण को लेकर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लांबा से मिले. इस दौरान उन्होंने ज्ञापन प्रेषित कर जल्द से जल्द कार्य पूरी कराने की चेतावनी दी.

