֍:प्रदर्शन में किसान संगठनों ने की भागीदारी§֍:नोएडा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान किसानों का कहना था कि जब तक कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, तब तक वे आंदोलन को जारी रखेंगे. प्रदर्शन में किसान सभा, किसान परिषद, जय जवान जय किसान मोर्चा, किसान संघर्ष समिति ऐच्छर, संयुक्त किसान मोर्चे सहित अन्य किसान संगठनों की भागीदारी रही. §ֆ:§֍:किसान ने दी प्रदर्शन की जानकारी§ֆ:प्रदर्शन में मौजूद एक किसान ने कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है. मुद्दों को हल करना तो दूर सिफारिश को भी दबाए बैठी है. सिफारिशें सरकार को दाखिल होकर सार्वजनिक दस्तावेज बन चुकी हैं. गौतम बुद्धनगर के किसान हाई पावर कमेटी की सिफारिश को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. §उत्तर प्रदेश के नोएडा में किसानों ने 14 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर दिया. ये प्रदर्शन गौतम बुद्धनगर के कलेक्ट्रेट पर हुआ, जहां सौकड़ों की संख्या में किसान इक्ट्ठे होकर पहुंचे और नारेबाजी की. इस दौरान किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. इसके बाद किसान कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए. किसानों ने कहा कि भूमि अधिकरण से प्रभावित किसानों की मांगो व समस्याओं के समाधान के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था, मगर इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

