֍:PM किसान FPO योजना क्या है?§ֆ:पीएम किसान FPO योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। FPO की फुल फॉम किसान उत्पादक संगठन यानी Farmers Producer Organization है। ये एक ऐसा संगठन है, जिसके सदस्य किसान होते हैं और किसानों के लिए ही काम करते हैं। एसपीओ के माध्यम से किसानों को तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके योजना के तहत किसान 15 लाख रुपए तक का लोन भी ले सकते हैं। इसके अलावा FPO के माध्यम से किसानों को बीज, खाद, मशीनरी, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, वित्तीय सहायता आदि जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। ये संगठन किसानों की खेती में उत्पादन बढ़ाने में भी मदद करता है। योजना के अंतर्गत हर एक जिले के ब्लॉक में एक एफपीओ होना चाहिए।
§֍:FPO में कितने सदस्य होने चाहिए?§ֆ:FPO के सदस्यों की अगर बात करें तो पहाड़ी इलाकों और नॉर्थ ईस्ट में एक एफपीओ में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए। वहीं मैदानी इलाकों में ये संख्या कम से कम 300 सदस्यों की होनी चाहिए।
§ֆ:§֍:FPO योजना की पात्रता §ֆ:• आवेदक पेशे से किसान होना चाहिए
• आवेदक का भारतीया नागरिक होना अनिवार्य
• मैदानी क्षेत्र के प्रत्येक FPO में कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए
• पहाड़ी क्षेत्रों के प्रत्येक FPO में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए
• FPO के पास खुद की कृषि भूमि होनी अनिवार्य
• इसके अलावा उसका समूह का हिस्सा होना भी जरूरी
§֍:आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज §ֆ:• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• बैंक खाता विवरण
• निवास प्रमाण पत्र
• जमीन के कागजात
• राशन कार्ड
• आय प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
§आप में से कई लोग FPO के बारे में जानते होंगे, लेकिन जिन्हें नहीं पता है, उनके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किसानों के लिए FPO क्यों फायदेमंद है। देश में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं में से एक योजना है- प्रधानमंत्री किसान FPO योजना। अब ये FPO योजना है क्या, इसका उद्देश्य क्या है, किसान इससे किस प्रकार का लाभ ले सकते हैं, आवेदन से लेकर पात्रता तक आइये जानें कुछ अहम बातें

