֍:इन राज्यों से आता है टमाटर§ֆ:अधिकारियों का कहना है कि नई फसल मार्केट में आने पर प्याज और टमाटर के दामों में कमी देखी जा सकेगी. आंध्र प्रदेश के मंडी यार्ड में 96 फीसदी टमाटर आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित दूसरे राज्यों से आते हैं. बाकी 4 फीसदी तेलंगाना से आते हैं. जब भी दूसरे राज्यों से उपज कम होती है, तो कीमतें बढ़ जाती हैं.§֍:बागवानी फसलों को नुकसान§ֆ:बता दें कि इस साल बारिश ने कई राज्यों में बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचाया है. दूसरे राज्यों से सब्जियों की सप्लाई कराने पर कीमतों में बढ़त हो जाती है. दशहरा के बाद टमाटर की कीमतों में आंशिक रूप से कमी आएगी. §֍:§भारत में त्योहारों के आते ही चीजें महंगे होने लग जाती हैं. महंगाई की बात करें तो टमाटर और अन्य हरी सब्जियों की कीमत में तेजी से इजाफा देखा गया है. हैदराबाद की सब्जी मंडी में सब्जियों की कीमतों ने आसमान छू लिया है. बताया जा रहा है कि कुछ सब्जियों की कीमतों में 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. इससे जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. हैदराबाद में टमाटर 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है. इसी तरह खुदरा प्याज की की कमत भी 60 रुपये किलो हो गई है, जबकि पहले यह 40 रुपये किलो बिक रहा था. वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि दिवाली के बाद टमाटर और प्याज की कीमतो में गिरावट आने की उम्मीद है.

