֍:झील में गिरा पैराग्लीइडर§ֆ:हादसा के दौरान झील में SDRF की रेस्क्यू टीम पहले ही तैनात थी. इसी बीच एसडीआरएफ के आरक्षी राकेश रावत को पैराग्लाइडर गिरता हुआ दिखाई दिया. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मोटर बोट के सहारे पैराग्लाइडर को बचा लिया. पैराग्लाइडर ने अपना नाम युवक ऋषि, उम्र 26, निवासी नैनीताल बताया है. §֍:ऐसे बची ऋषि की जान§ֆ:ऋषि ने बताया कि SDRF टीम द्वारा बिना देरी किए तत्काल मोटर बोट की सहायता से उन्हें बचाया गया है. उन्होंने कहा कि SDRF टीम ने सकुशल उन्हें बोट में चढ़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. बता दें कि टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स कप समेत अन्य साहसिक खेल आयोजित किए जाते हैं. टिहरी झील के ऊपर पहली बार स्काई डाइविंग शो का आयोजन किया गया था.§उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार को पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होकर कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया. एसडीआरएफ के एक जवान के पैराग्लाइडर को देखते ही वहां एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे और पैराग्लाइडर की जान बचाई.

