֍:डीजीपी ने दी जानकारी§ֆ:घटना को लेकर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस गश्त के लिए जा रही थी. इस दौरान पहले से घात लगाकर गनियोत्री जंगल में बैठे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को मार गिराया.§֍:जवानों की हत्या में शामिल थे नक्सली§ֆ:डीजीपी के मुताबिक दोनों नक्सली दो जवानों सुखन राम और सिकंदर सिंह की घात लगाकर हत्या करने में शामिल थे. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक एके-47 राइफल, एक देसी बंदूक, तीन जिंदा एके-47 गोलियां, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए. उन्होंने बताया कि हरेंद्र गंझू के खिलाफ 48 तो ईश्वर गंझू पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज थे. §झारखंड के गनियोत्री जंगल में पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को दी. मारे गए दोनों नक्सली टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और उसके सहयोगी ईश्वर गंझू हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य नक्सली गोपाल गंझू को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है.

