֍:D कंपनी से हैं कनेक्शन§ֆ:इस मामले में ईडी ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. बता दें कि महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर का D कंपनी (दाऊद इब्राहिम) से भी कनेक्शन है. देश के कई राज्यों में महादेव ऐप के खिलाफ केस दर्ज है. ED में भी ऐप को लेकर शिकायत दर्ज की गई है.§֍:
बेटिंग ऐप पर लगा बैन
§ֆ:केंद्र सरकार ने 2023 में महादेव बेटिंग ऐप के साथ कई सट्टेबाजी वाले ऐप और वेबसाइट को बैन करने का आदेश दिया था. ED की सिफारिशों के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किए गए थे. महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला तब सुर्खियों में आया था, जब ईडी ने दावा किया कि उसने एक ‘कैश कूरियर’ के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया है. §֍:§महादेव बेटिंग ऐस के केस में भारत की जांच एजेंसियोंको एक बड़ी कामयाबी मिली है. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक बेटिंग ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने हिरासत में ले लिया है. अब उन्हें वापस भारत भेजने का प्रोसेस शुरु कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को एक हफ्ते के अंदर भारत लेकर आ सकती है.

