֍:मौसम विभाग के डायरेक्टर ने दी जानकारी§ֆ:मौसम विभाग के डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि 9-10 अकटूबर के दिन सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, भावनगर, अमरेली तो दक्षिण गुजरात के नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में मध्यम से भारी बारिश होगी. 11 अक्टूबर के दिन दक्षिण गुजरात के भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली तो सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, भावनगर, अमरेली में बारिश होगी.§֍:हजारों लोगों ने किया स्थानांतरण§ֆ:गुजरात में इस बार हुई भारी बारिश से अब तक 63,624 लोगों का स्थानांतरण करवाया गया है. वहीं, 5445 लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा था. गुजरात के डैम की स्थिति की बात करें तो राज्य के 206 में से 142 डैम 100 प्रतिशत से ज्यादा भरे हुए हैं, तो 43 डैम 70 से 100 प्रतिशत जितने भरे हुए हैं. बात करें सरदार सरोवर डैम की तो जल संग्रह 331805 मिलियन क्यूबिक फीट है, जो कुल संग्रह क्षमता का 99.32 प्रतिशत है.§भारतीय मौसम विभाग की ओर से गुजरात में नवरात्रि के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के जिलों में अगले 4 दिनों के लिए यानी 12 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मछुआरों को 11 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है.

