֍:सस्ते दाम पर मिल रहे टमाटर§ֆ: उपभोक्ताओं को कम दाम में टमाटर उपलब्ध कराने के लिए एनसीसीएफ देशभर के प्रमुख शहरों में खुदरा उपभोक्ताओं को सरकारी बफर से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की आपूर्ति भी कर रहा है. मंडियों में लगातार अच्छी मात्रा में आवक के बावजूद हाल के हफ्तों में टमाटर की खुदरा कीमत में अनुचित बढ़ोतरी देखी गई है. §֍:इन राज्यों में पड़ा असर§ֆ:आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में लंबे समय तक मानसून के कारण बारिश और आर्द्रता बढ़ने के कारण हाल के हफ्तों में क्वाजलिटी पर असर पड़ा है. ज्या दा डिमांड वाले त्योहारी सीजन में मौजूदा कीमतों में बढ़ोतरी में बाजार के बिचौलियों की संभावित भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है.§֍:दिल्ली में इन स्थानों पर मिलेगा टमाटर§ֆ:1. साउथ एक्सटेंशन, सीजीओ कृषि भवन गेट नंबर-1
2. एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स द्वारका सेक्टर 1
3. रोहिणी सेक्टर 2, पार्लियामेंट स्ट्रीट, आर.के पुरम सेक्टर 10
4. जसोला, काका नगर, यमुना विहार-सी ब्लॉक मॉडल टाउन
5. प्रीत विहार, आईएनए मार्केट, महरौली
6. मोती नगर, काली बावड़ी, नजफगढ़
7. मायापुरी, लोधी कॉलोनी, नेहरू प्लेस, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन
8. पटेल चौक मेट्रो स्टेशन न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मुनिरिका नांगल, राया दौलाकुआं
9. करोल बाग, राजौरी गार्डन, मालवीय नगर, साकेत, घिटोरनी
10. सर्व प्रिया विहार, हरकेश नगर, कालका जी
11. सादिक नगर, मॉडर्न टाउन, चांदनी चौक, आईटीओ
12. बदरपुर बॉर्डर, उत्तम नगर, ओखला फेज-2, कड़कड़डूमा
13. शास्त्री पार्क, किदवई नगर फेज-1 कश्मीरी गेट
14. दरियागंज, शालीमार बाग, शाहदरा, दिलशाद गार्डन
§मंडियों में टमाटर के दाम तेजी से बढ़ते देख खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने आज 65 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर बेचने वाली राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) वैन को हरी झंडी दिखाई है. एनसीसीएफ ने मंडियों से सीधे टमाटर खरीदकर और उन्हें 65 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर आम जनता के लिए बेचने की पहल की है.

