֍:टीजर रिलीज§ֆ:इस फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस हैं. उन्होंने ये दावा किया कि ‘राजाराम’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की सबसे अनोखी कॉन्सेप्ट वाली फिल्म होगी. ये इस फिल्म के टीजर से भी प्रतीत हो रहा है. मूवी पूरी तरह से धार्मिक नहीं है, लेकिन इस कहानी में भगवान राम के उच्च आदर्शों को दिखाए जाने की झलक मिलती है. टीजर ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और इसे देखते ही देखते 6 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है. §֍:
खेसारीलाल यादव ने कही ये बात
§ֆ:फिल्म ‘राजाराम’ के टीजर को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा, ‘यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो पहले कभी नहीं किया. टीजर में जो देखा गया है, वह सिर्फ एक झलक है. पूरी फिल्म में दर्शकों को कई अप्रत्याशित मोड़ और भावनात्मक क्षण देखने को मिलेंगे. मुझे यकीन है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगी.”§ֆ:उन्होंने आगे कहा कि, “हमने फिल्म की कहानी और तकनीकी पक्ष पर खासा ध्यान दिया है, ताकि इसे दर्शकों तक एक नई और अनूठी शैली में पेश किया जा सके. मैं अपने फैंस का आभारी हूं, जो हमेशा मेरे काम को सराहते हैं और मुझे उम्मीद है कि ‘राजाराम’ भी उन्हें उतना ही पसंद आएगी, जितनी हमें इसे बनाने में मजा आया.” §֍:
जल्द रिलीद होने जा रहा गाना
§ֆ:फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,के के गोस्वामी,विनोद मिश्रा,संजय महानंद, सुबोध सेठ,वीणा पाण्डेय,निशा तिवारी,अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. पोस्टर जारी करने के साथ इसके पहले गाने ,चुम्मा चुम्मा की झलक दिखाई जा चुकी है. यह गाना 9 अक्टूबर को रिलीज होगा. इसके लेखक अरविंद तिवारी और डी ओ पी आर आर प्रिंस हैं. गीतकार और संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, शुभम सिंह और विनय विनायक हैं. एक्शन सोलिन मल्लेश और श्री श्रेष्ठ का है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रामजी लामिछाने, सूरज कटोच हैं.§भोजपुरी मेगास्टार खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘राजाराम’ की अनाउंस्मेंट के बाद से ही दर्शकों में उत्सुक्ता बढ़ी हुई थी. इसके बाद अब मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसके बाद वह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. इसी के साथ टीजर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. फिल्म में खेसारीलाल यादव का किरदार काफी अलग और चौंकाने वाला है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

