֍:त्योहारी सीजन में लगातार हो सकती है बढ़ौतरी§ֆ:एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के एक व्यापारी के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से टमाटर की बढ़ती मांग और स्थानीय आपूर्ति में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ गई हैं. हमें पूरे त्यौहारी सीजन में कीमतों में लगातार वृद्धि की उम्मीद है. खासकर कर्नाटक और तमिलनाडु में. वहीं, 2 अक्टूबर को मदनपल्ले बाजार में 84 मीट्रिक टन टमाटर की आवक हुई. बेहतरीन क्वालिटी के टमाटर की कीमत 90 रुपये किलो थी. वहीं, अन्नामय्या जिले में दैनिक उत्पादन पिछले महीने के 1,435 मीट्रिक टन से बढ़कर 1,824 मीट्रिक टन हो गया है. किसानों ने 22,985 एकड़ में टमाटर की खेती की है.§मंडियों में महंगाई की वजह से आम जनता का बजट हिल गया है. मंडियों में लगातार टमाटर के दामों में इजाफा देखने मिल रहा है. आंध्र प्रदेश स्थित एशिया की सबसे बड़ी टमाटर मंडी मदनपल्ले में थोक मूल्य 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अब रिटेल मार्केट में टमाटर का रेट 100 रुपये किलो के पहुंच जाएगा. कीमतों में वृद्धि का कारण राज्यों में भारी बारिश को माना जा सकता है, जिसने टमाटर की फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है. इसी के साथ त्योहारी सीजन दशहरा और दीवाली के समय कीमतों में और बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है.

