֍:इन राज्यों में होगी बारिश§ֆ:आईएमडी के अनुसार आज तमिलनाडु और केरल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु और केरल में 12 से 20 सेंटीमीटर तक की वर्षा देखी जा सकती है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर के राज्यों में आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आस-पास के क्षेत्रों में यह वर्षा देखी जा सकती है. वहीं, झारखंड में मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. §֍:आईएमडी के अनुसार आज तमिलनाडु और केरल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु और केरल में 12 से 20 सेंटीमीटर तक की वर्षा देखी जा सकती है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर के राज्यों में आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आस-पास के क्षेत्रों में यह वर्षा देखी जा सकती है. वहीं, झारखंड में मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. §ֆ:छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून की वापसी से पहले राज्य के कई जिलों में गरज से साथ बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में मॉनसून की वापसी होने के बाद भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. हरियाणा में भी मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है.§भारत में बारिश के हालात कुछ अजीब नजर आ रहे हैं. इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून की वापसी की लाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. किसी नए क्षेत्र से मॉनसून की विदाई नहीं हुई है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है.

