ֆ:§֍:कितना है दाम?§ֆ:16 सितंबर को टमाटर 511 रुपये प्रति क्रेट था, जो 3 अक्टूबर को बढ़कर 1,080 रुपये प्रति क्रेट पर पहुंच गया. ऐसे में कहा जा रहा है कि 1,080 रुपये प्रति क्रेट टमाटर का रेट इस सीजन में सबसे अधिक है. पिछले साल इसी अवधि के दौरान, पिंपलगांव एपीएमसी में टमाटर का औसत थोक मूल्य लगभग 350 रुपये प्रति क्रेट था, और टमाटर का खुदरा मूल्य 25-30 रुपये प्रति किलो था.§֍:टमाटर की सप्लाई में भारी गिरावट§ֆ:एपीएमसी अधिकारियों ने कहा कि आवक में कमी के कारण औसत थोक मूल्य में तेजी आई है. एपीएमसी के टमाटर अनुभाग की देखरेख करने वाले भरत पारीख ने कहा कि फिलहाल पिंपलगांव एपीएमसी में हर दिन 1 से 1.5 लाख क्रेट टमाटर आ रहा है. जबकि, पिछले साल इस समय के आसपास, एपीएमसी को प्रतिदिन 2.5 लाख क्रेट टमाटर मिल रहा था. तीन सप्ताह पहले भी, मंडी को प्रतिदिन 2.5 लाख क्रेट की आवक हो रही थी. उन्होंने कहा कि डिंडोरी और निफाड़ तालुका में टमाटर की नई फसल की आवक अब तक शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार देरी हो रही है.§टमाटर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिल्ली-एनसीआर सहित कई शहरों में यह 80 रुपये किलो बिक रहा है. महाराष्ट्र में राज्य की सबसे बड़ी टमाटर मंडी पिंपलगांव एपीएमसी में टमाटर का औसत थोक मूल्य गुरुवार को 1,080 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंच गया. यानी टमाटर का थोक भाव 50 रुपये किलो से भी ज्यादा है. खास बात यह कि टमाटर के होलसेल रेट में बढ़ोतरी का असर नासिक शहर के खुदरा बाजारों में दिखाई दे रहा है. यहां पर टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

