֍:2 मिनट में मिट्टी परीक्षण§ֆ:इस डिवाइस में मिट्टी डालते ही यह 2 मिनट में 12 पोषक तत्वों की जांच कर अपनी रिपोर्ट दे देगी. आईआईटी केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. जयंत कुमार सिंह ने बताया कि इस पर काम लगभग पूरा हो चुका है. अब इसे 2025 तक बाजार में उतारने की तैयारी है. §֍:क्या है एक्सपर्ट की राय?§ֆ:प्रो. जयंत ने बताया कि ये डिवाइस काफी उन्नत है. यह न सिर्फ खेतों की मिट्टी की सेहत बताएगी, बल्कि मिट्टी में क्या कमी है और क्या अधिकता है, इसकी पूरी रिपोर्ट भी देगी, जिससे फसलों को दिक्कत आ रही है. यह डिवाइस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सिर्फ 2 मिनट में अपनी रिपोर्ट दे देगी.§֍:डिवाइस के बारे में जानें§ֆ:प्रो. जयंत कुमार सिंह ने बताया कि भू-परीक्षा-1 और भू-परीक्षा-2 डिवाइस में बहुत अंतर है. भू-परीक्षा-1 में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, ईसी, ऑर्गेनिक कार्बन, मिट्टी की मात्रा के बारे में ही जानकारी मिलती है. अब भू-परीक्षा-2 डिवाइस इन जांचों के अलावा जिंक, मैंगनीज, कॉपर, सल्फर, बोरॉन और आयरन के बारे में भी बताएगी. इसके अलावा यह भी रिपोर्ट देगी कि कौन सी मिट्टी किस फसल के लिए ज्यादा उपयोगी है.§आईआईटी कानपुर ने एक ऐसा मिट्टी परीक्षण उपकरण बनाया है, जिसके माध्यम से किसान फसल बोने से पहले अपने खेत की क्षमता का अंदाजा लगा सकेंगे. यह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस उपकरण को ‘भू परीक्षा-2’ नाम दिया गया है. इसे अभी बाजार में नहीं उतारा गया है.

