֍:राहुल गांधी को समन जारी §ֆ:पिछले वर्ष, सावरकर के भतीजे सात्यकि सावरकर ने पुणे की अदालत में इस संबंध में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पिछले महीने, यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (FMFC) अदालत से सांसदों और विधायकों के विशेष न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था.
§֍:23 अक्टूबर को होना होगा शामिल §ֆ:सात्यकि सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर ने पीटीआई को बताया कि सांसदों और विधायकों के विशेष न्यायालय ने, जो संयुक्त सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमोल शिंदे की अध्यक्षता में है, राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है. अदालत ने कहा है कि उनकी मौजूदगी जरूरी है ताकि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 (मानहानि) के तहत एक आरोप का जवाब दिया जा सके, और उन्हें 23 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना है. §पुणे की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विनायक दामोदर सावरकर के भतीजे द्वारा दायर की गई एक आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी किया है. इस मामले में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने हिंदुत्व विचारक सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. अदालत ने शुक्रवार को गांधी को समन जारी करते हुए 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा है.

