֍:अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दी सफाई
§ֆ:शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने भी विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि यह अधिसूचना 21 सितंबर को जारी की गई थी. हालांकि, सीवरेज शुल्क को लेकर जारी अधिसूचना वापस ले ली गई. डिप्टी सीएम की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी. शिमला में पहले से ही सीवरेज शुल्क लिया जा रहा था. कुछ जगहों पर होटलों या कुछ संस्थानों के लिए ऐसा किया गया था और अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है, जबकि यह पुरानी अधिसूचना है. §֍:स्वास्थ मंत्री ने कही ये बात§ֆ:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल के बिलासपुर में एक जनसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि ‘सुबह कांग्रेस सरकार द्वारा शौचालय कर लगाने की बात सुनकर मुझे हंसी आ गई. साथ ही, मुझे यह देखकर दुख हुआ कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने हिमाचल को इस स्थिति में पहुंचा दिया है कि आज इस तरह का कर लगाया जा रहा है, सीएम का दिमाग खराब हो गया है.’§֍:वित्त मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट§ֆ:वित्त मंत्री निरमला सीतारमण ने एक्स पर विवाद को लेकर पोस्च करते हुए लिखा कि अविश्वसनीय, अगर सच है! जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, यहां कांग्रेस लोगों से शौचालय के लिए कर वसूल रही है! शर्म की बात है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छी सफाई व्यवस्था नहीं की, लेकिन यह कदम देश को शर्मसार करेगा!§ֆ:सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले और अपने जल संसाधन वाले लोगों के घरों में बने शौचालय की सीट पर 25 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा. अधिसूचना में कहा गया है कि सीवरेज बिल के साथ यह अतिरिक्त शुल्क जल शक्ति विभाग के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा.§֍:लोगों पर क्या असर पड़ेगा?§ֆ:हिमाचल प्रदेश में कुल 5 नगर निगम, 29 नगर पालिकाएं और 17 नगर पंचायतें हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 10 लाख लोग रहते हैं, इसलिए इस आदेश से राज्य की बड़ी आबादी प्रभावित होने की उम्मीद थी.
§हिमाचल प्रदेश में सीवरेज टैक्स को लेकर हंगामा शुरु हो गया है. इसको लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों की निंदा की जा रही है. अब राज्य सरकार ने इस मामले में सफाई दी है. जिसके बाद सीएम समेत कई बड़े अधिकारियों को भी सफाई देनी पड़ी है. साथ ही इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने भी बयान जारी किया है.

