֍:कामाख्या पहुंचे असम गवर्नर§ֆ:असम गवर्नर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कामाख्या मंदिर पहुंचे. उन्होंने देवी दर्शन किया. इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.
§शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज (गुरुवार) से हो गई है. देशभर के मंदिरों में माता दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखी जा सकती है. अलग-अलग मंदिरों से विजुअल सामने आ रहे हैं.

