֍:झारखंड में हो सकती है बारिश?§ֆ:इस बार झारखंड में नवरात्री के दौरान बारिश मजा किरकिरा कर सकती है. क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि 4 अक्तूबर से रांची में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो कई दिनों तक चलेगा. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके साथ ही तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उत्तरी तट पर हल्की बारिश हुई है. §शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही देश से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी का दौर जारी है. अगले दो तीन दिनों तक के लिए मॉनसून की वापस के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. आईएमडी के हवाले से सूचना में पता चला कि दो दिनों के दौरान मॉनसून की वापसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्से गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से होने की संभावना है. आज सभी राज्यों असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है.

