֍:रामलीला के संस्थापक ने दी जानकारी§ֆ:अयोध्या में होने वाली रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने उम्मीद जताई है कि इस बाकर रामलीला पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगी. इस बार बहुत सारे फिल्म स्टार, नेता और विशिष्ट लोग अलग-अलग पात्रों में मंचन करते नजर आएंगे. §ֆ:अबकी बार रामलीला में अभिनेत्री भाग्यश्री ‘वेदवती’ की भूमिका निभा रही हैं. वेदवती, हिंदू पौराणिक कथाओं में देवी सीता का पिछला जन्म है. वहीं, पद्म श्री मालिनी अवस्थी ‘शबरी’ की भूमिका में दिखेंगी. इसके अलावा अभिनेत्री रितु शिवपुरी सीता जी की मां सुनयना की भूमिका निभा रही हैं. टीवी कलाकार अमिता नांगिया ‘मंदोदरी’ तो अभिनेत्री मंगीशा सीता माता की भूमिका में नजर आएंगी. §֍:ये होगी कास्टिंग§ֆ:अयोध्या की रामलीला में मैडोना ‘कैकेई’ की भूमिका निभा रही हैं. जबकि, पायल गोगा कपूर ‘सूर्पनखा’ का रोल करेंगी. अंजली शुक्ला मां कौशल्या और मां पार्वती की भूमिका निभाएंगी. गौरतलब हो कि इस बार अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड से 42 से ज्यादा कलाकार काम कर रहे हैं. जिसमें रजा मुराद- राजा दशरथ, राकेश बेदी- राजा जनक, बिंदु दारा सिंह- भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे हैं. इसके साथ थी रूबी चौहान- मेघनाथ, वेद सागर- राम जी, अनिमेष मिढा- लक्ष्मण, मनीष शर्मा- रावण, विनय सिंह- कुंभकरण, निरंजन- नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे. §अयोध्या में रामलीला हर साल काफी धूमधाम से मनाई जाती है. लेकिन इस बार की रामलीला में काफी कुछ खास होने वाला ह. दरअसल, इस बार रामलीला में बीजेपी के दो सांसद हिस्सा लेने वाले हैं. आपको दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ‘बाली’ के किरदार में दिखेंगे और गोरखपुर से पार्टी के सांसद रविकिशन ‘सुग्रीव’ बनेंगे. दोनों मिलकर रामलीला में रामायण के पात्रों का मंचन करेंगे. अयोध्या में इस बार 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होने वाले इस मंचन को लाइव देखा जा सकेगा.

