֍:नहीं हुआ नुकसान§ֆ:पिछले दिन आए इस भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है. जिला प्रशासन ने घटना की तुरंत समीक्षा करते हुए नागरिकों को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बरतना आवश्यक है. जिला अधिकारी सौरभ कटियार ने कहा, “अभी तक जिले में किसी भी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है. हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और किसी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें.”§֍:घरों से बाहर निकली जनता§ֆ:भूकंप के झटके शुरु होते ही कई इलाकों में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. झटके कुछ ही सेकंड के लिए महसूस हुए, लेकिन लोगों में हल्की घबराहट देखी गई. अमरावती और अकोला जिलों में यह भूकंप समान रूप से महसूस किया गया. प्रशासन ने तत्काल अपनी टीमों को स्थिति की समीक्षा और किसी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. §भारत में इस समय मौसम काफी खराब चल रहा है. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 30 सितंबर को दोपहर के 1:37 बजे भूकंप के झटके शुरु हो गए. भूकंप का केंद्र जिले के चिखलदरा तालुका के आमझरी और टेटु गांवों के बीच स्थित था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई. इस भूकंप के झटके अमरावती शहर के बुधवारा इलाके से लेकर शहर के और कुछ इलाकों के साथ जिले के चिखलदरा, अंजनगांव सुर्जी, भातकुली, और अचलपुर तहसील के साथ सीमाडोह तक महसूस किए गए. भूकंप के दौरान खेत में लगे सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें सामने आ रही हैं.

