֍:क्या हुआ?§ֆ:बांदा में बीते दो दिनों से रुक रुककर भीषण बारिश हो रही है. दर्जनों घरों, सड़कों में पानी भर गया है. इसी के साथ नदी-नाले भी उफान पर हैं. स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए नालों की सफाई कराने की डिमांड की है. अब इन ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या आ गई है कि इस बारिश में बच्चों सहित वे खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं. §֍:ADM ने दी जानकारी§ֆ:ADM वित्त राजेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते एक व्यक्ति मलखान जिनकी आकाशीय बिजली से मौत हो गई है. उन्हें 4 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, मैं भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचता हूं. जहां जो भी नुकसान होगा उसकी जांच कराकर हर पीड़ित व्यक्ति की मदद की जाएगी. जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है.§उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बारिश का कहर जारी है. यहां लोगों के कच्चे मकान भरभराकर गिर रहे हैं. साथ ही गलियां, सड़कें तालाब बन गई हैं. घरों में कई फुट तक पानी भर गया है. इससे साफ सफाई की पोल खुल गई है. घर गिरने से कुछ ग्रामीण और बच्चे दब भी गए हैं. हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं. अब गांव वालों के सामने एक मुसीबत आ गई है. वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. वहीं एक किसान की बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है.

