֍:IMD ने कही ये बात§ֆ:भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया गया कि देश में चल रहे वर्तमान मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 4-5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी मौसम मौजूद है. इसके प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का प्रभाव देखने के लिए मिल सकता है. §֍:राजधानी में हवाएं होंगी तेज§ֆ:मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ल को लेकर बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी दिल्ली की बात करें तो अक्तूबर की शुरूआत की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में सुबह से वक्त हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. हालांकि दिन होने की खिली धूप निकलने के बाद मौसम का पूरी तरह से बदल जाता है साथ ही हल्की गर्मी का भी अहसास होने लगता है. राजधानी दिल्ली से भी मॉनसून के विदाई का समय आ गया है. आईएमडी के अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. §֍:पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश §ֆ:पिछले 24 घंटे में बारिश की बार करें तो गुजरात, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर असम, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. इसी के साथ बिहार में बन रही बाढ़ की स्थिति पर रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को निकाल कर पानी के निकासी की व्यवस्था की जा रही है.§भारत के कई राज्यों में मानसून की वापसी देखी जा रही है. इसके चलते कई राज्यों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति भी बन रही है. ऐसे में आईएमडी ने बताया कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूरी तरह से विदाई होने की संभावना बताई है.

