֍:हरियाणा की रैली में बोले राहुल गांधी §ֆ:राहुल गांधी ने कहा,’दिल्ली की सरकार (केंद्र) को देखिये. 90 अफसर मिलकर हिंदुस्तान की सरकार चलाते हैं. देश में ओबीसी की आबादी 50 फीसदी, दलितों की 15 फीसदी, आदिवासियों की 8 फीसदी है. लेकिन 90 अफसर में से सिर्फ 3 ओबीसी वर्ग के हैं. उन्हें बड़ा मंत्रालय नहीं दिया जाता. सबसे जरूरी बात मुझे यह पता लगाना है कि देश में कौन सी जाति के कितने लोग हैं. इसलिए जातीय जनगणना होगी.’
§֍:250 बिजनेसमैन में से एक भी दलित नहीं§ֆ:कांग्रेस नेता ने कहा,’100 रुपये में से 1 रुपये का फैसला दलित अफसर लेते हैं. इसलिए मैंने कहा है कि हम ये जनना चाहते हैं कि देश में कितने दलित कितने आदिवासी कितने पिछड़े लोग हैं. देश में 250 बड़े बिजनेसमैन हैं, लेकिन इनमें से एक भी ओबीसी, पिछड़ा या दलित नहीं है.’§हरियाणा चुनाव से पहले रैलियों का दौर जारी है. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी ने अंबाला के नारायणगढ़ में कांग्रेस की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया.

