֍:10 दिनों में इतनी हुई कीमत§ֆ:एमपीसी के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बारिश के कारण सब्जियों का आवागमन रुक गया है. इसी के चलते प्याज नासिक के खुदरा बाजारों में 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो 10 दिन पहले 60 रुपये प्रति किलोग्राम था. वहीं, बैंगन की कीमत भी पिछले 10 दिनों में 60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.§महाराष्ट्र की खुदरा बाजारों में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसी के चलते नासिक की खुदरा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सब्जियों की कीमतों में 30 फीसदी बढ़ावा हुआ है. ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि पिछले चार दिनों में हुई बारिश के कारण सब्जियों की ताजा सप्लाई में भारी कमी आई है. इसी के साथ व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के आने से कीमतों में बढ़ौतरी हुई है.

