֍:कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया§ֆ:मोतिहारी के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सीमावर्ती भेलाही से सुगौली तक पानी ही पानी है। खेतों मे फसले डूबने लगी हैं। कई रिहायशी इलाकों मे बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। रविवार से सुगौली और पश्चिमी भेलाही मे दो लोगों के डूबने से मौत हो चुकी है। सुगौली के निचले इलाके के लोगों का अब आश्रय स्थली एन एच बन गया है। तम्बू गिराकर सड़क के किनारे लोग अस्थाई डेरा बनाए हुए हैं।
§֍:बिहार के 200 गांवों में बाढ़§ֆ:बिहार में कोसी, गंडक, बागमती नदी कहर बरपा रही है। अब तक दो गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट गया। दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के भभौल गांव के पास कोसी नदी का देर रात भूभौल गांव तटबंध टूट गया है। इस तटबंध के टूटने से किरतपुर प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ से तबाही मच गया है। वहीं सीतामढ़ी और शिवहर में कुल पांच तटबंधन को बागमती नदी की तेज धारा ने ध्वस्त कर दिया है। पश्चिम चंपारण के बगहा में तटबंध टूट गया। इस कारण बगहा के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया।
§बिहार के कई इलाकों में बाढ़ ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। नदी के तेज बहाव ने एक बार राज्य के ग्रामीण इलाकों को ध्वस्त कर दिया है। पानी के तेज बहाव के कारण अब तक सात तटबंध टूट चुके हैं। जिसकी वजह से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर और बगहा में करीब 7 तटबंध टूट चुके हैं।

