§֍:1400 किमी का टारगेट§ֆ:रविवार को सीएम ने दिल्ली सचिवालय में हाईलेवल मीटिंग बुलाई. इसमें उन्होंने सड़कों की स्थिति को सुधारने पर चर्चा की. बैठक में सभी मंत्रियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थिति रहे. सीएम आतिशी ने निर्णय लिया कि सोमवार से पूरी कैबिनेट स्थानीय विधायकों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरेंगी. मंत्री एक-एक सड़क का मूल्यांकन करेंगे. सप्ताहभर मूल्यांकन प्रक्रिया होगी. अगले सप्ताह से सड़कों को ठीक का काम शुरू हो जाएगा. सीएम आतिशी का कहना था कि दिवाली से पहले पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी लंबी सड़कों को दुरुस्त करने का टारगेट रखा है. §֍:सीएम ने किया इन इलाकों में निरीक्षण§ֆ:दिल्ली सीएम आतिशी सोमवार को निरीक्षण के बाद एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, दिल्ली में PWD की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में आज सुबह 6 बजे से दिल्ली सरकार का पूरा कैबिनेट ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़कों का निरीक्षण कर रहा है. मैंने NSIC ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, मथुरा रोड, आश्रम चौक और अंडरपास की सड़कों का निरीक्षण किया. ये सभी सड़कें जर्जर हाल में हैं और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों की यहां ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युद्धस्तर पर सड़क पर जरूरी सभी रिपेयर किए जाएं ताकि लोगों को बेहतर सड़कें मिल सके. इसी के साथ उन्होंने दिवाली तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आश्वासन दिया.§दिल्ली में काफी समय से सड़कों का हाल बदहाल चल रहा है. इसी को देखते हुए AAP सरकार ने दिल्ली को दिवाली तक गड्ढामुक्त करने का अश्वासन दिया है. इसी के चलते मुख्यमंत्री आतिशी सुबह 6 बजे ओखला इंडस्ट्रियल इलाके पहुंचीं और सड़कों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज और गणेशनगर इलाके का निरीक्षण किया. मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर में सड़कें देखीं.दिल्ली में PWD की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में आज सुबह 6 बजे से दिल्ली सरकार का पूरा कैबिनेट ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़कों का निरीक्षण कर रहा है।
— Atishi (@AtishiAAP) September 30, 2024
इस क्रम में मैंने NSIC ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, मथुरा रोड, आश्रम चौक व अंडरपास की… pic.twitter.com/k9HrGEuMkI

