֍:केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान §ֆ:केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिख- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक. मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.
§֍:पहली ही फिल्म से कमाया नाम §ֆ:मिथुन की फिल्म इंडस्ट्री में जर्नी इंस्पिरेशनल रही है. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट मूवीज देकर फैंस को एंटरटेन किया है. कोलकाता में जन्में मिथुन पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं. एक्टर 350 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए हैं. इनमें हिंदी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी मूवीज शामिल हैं. साल 1977 में फिल्म Mrigayaa से मिथन ने एक्टिंग डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. §बॉलीवुड में अपने दमदार किरदार से नाम बनाने वाले मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सबसे बड़े पुरस्कार से नवाजा जाएगा. जी हां, केंद्र सरकार की ओर से भारतीय सिनेमा में उनके काम को सरहाते हुए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. एक्टर को ये अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथुन को सम्मानित करने का ऐलान किया है.

