֍:कंगना को कहा अज्ञानी§ֆ:भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्र में लिखा कि श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, हम आशा करते हैं कि आप स्वस्थ होंगे और आपकी सेहत भी ठीक होगी. आप देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन आपकी और पार्टी की क्या मजबूरी रही होगी कि उन्होंने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एक ऐसी प्रत्याशी को हिमाचल की मंडी सीट से चुनाव लड़ाया जिसे देश के बारे में जरा भी ज्ञान नहीं है. वह बार-बार देश के खेत उपजाऊ वर्ग को अपना निशाना बना रही है. जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि में रह रहे देश का यह वर्ग हर बार अपने आप को अपमानित महसूस करता है.§ֆ:टिकैत ने कंगना के ”हमें आजादी 2014 में मिली है” वाले बयान को लेकर कहा कि ये देश के आजादी सेनानियों और क्रांतिकारियों का अपमान है. उन्होंने आगे कहा कि कंगना द्वारा 2020, 2021 और 2024 में दिए गए अन्य बयानों ने भी किसानों और महिलाएं के प्रति अभद्रता और अवमानना झलकती है. उन्होंने कंगना के उन बयानों की भी निंदा कि जिसमें उन्होंने किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बताया था. साथ ही विवादास्पद कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की मांग की थी.§֍:भाजपा अध्यक्ष से जवाब की उम्मीद§ֆ:टिकैत ने लिखा, ‘मान्यवर जेपी नड्डा जी आप यह स्पष्ट करें कि यह सभी आपकी पार्टी के द्वारा ही कराया जा रहा है. बार-बार देश के अन्नदाता को निशाना बनाने से यह खेत कमाऊं वर्ग अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है. हमें आशा है कि आप इस पत्र का जवाब जरूर देंगे.’ §हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों पर बयान को लेकर वे काफी सुर्खियों में हैं. इसी के चलते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उनके बयान को लकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सांसद कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयानों पर आपत्ती जताई है. टिकैत बयानों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष से जवाब मांगा और कहा कि हमें आशा है कि आप इस पत्र का जवाब जरूर देंगे.

