• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

सर्दीयों में बकरियों को संक्रमित रोग से बचाने के लिए करें ये उपाय

Fiza by Fiza
September 28, 2024
in कृषि समाचार
0
सर्दीयों में बकरियों को संक्रमित रोग से बचाने के लिए करें ये उपाय
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:
जानें बकरी प्लेग और चेचक के बारे में..
§ֆ:बकरी पालन के दौरान बदलते मौसम में सर्दियां सबसे ज्यादा जानलेवा होती हैं. इस दौरान बकरियों को पीपीआर, चेचक जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती हैं. पीपीआर एक तरीके की विषाणु जनित बीमारी है जो खुद के साथ दूसरी बकरियों को भी अपनी चपेट में ले लेती है. इसके तरह से बकरियों में चेचक भी फैलती है. चेचक के होने पर बकरियों के शरीर पर चकते से बन जाते हैं. इसलिए ये जरूरी है कि सर्दी शुरू होते ही बकरियों को पीपीआर और चेचक का टीका लगवा दिया जाए. सितम्बर के आखि‍र से ही टीके लगवाने की शुरुआत की जा सकती है. क्योंकि ये बीमारी अगर एक बकरी में हो गई तो फिर दूसरी बकरियों के बीच तेजी से फैलती है. §֍:ऐसे करें पहचान§ֆ:बकरियों में प्लेग की बीमारी को पहचानने के लिए कुछ लक्षण हैं. जिसमें सबसे पहले बकरियों की ग्रोथ रुक जाती है. इसके बाद बकरी को दस्त लग जाते हैं, निमोनिया हो जाता है और नाक बहने लगती है. बकरी को तेज बुखार आ जाता है. बकरियों से यह बीमारी उनके मेमनों को भी लग जाती है. इसी तरह से बकरी को चेचक होने पर भी निमोनिया की शि‍कायत होने लगती है. तेज बुखार आ जाता है. बकरी चारा खाना छोड़ देती है. बकरी के बच्चे भी दूध कम पीने लगते हैं. §֍:ऐसे करें रोकथाम§ֆ:पशु चिकित्सकों के मुताबिक ये बीमारियां सर्दी में फैलने लगती हैं, तो सितंबर के अंत आते ही पशुओं को टीके लगवाना शुरु कर दें. इससे बकरी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी. बकरियों के लिए पशु पालकों को सलाह दी जाती है कि उन्हें पहले ही प्लेग और चेचक के टीके लगवा दें. क्योंकि टीके लगवाने का खर्च बहुत ही मामूली होता है. और तो और सरकारी पशु चिकित्सा केन्द्रों पर तो यह फ्री में लगते हैं. जबकि टीकों के मुकाबले इनके इलाज पर बड़ी रकम खर्च हो जाती है. दूसरा सबसे बड़ा काम ये करना चाहिए कि जो भी बकरी चेचक और प्लेग से पीडि़त हो तो उसे झुंड की दूसरी बकरियों से अलग कर दें. §भारत में कई किसान पशुपालन की ओर बढ़ रहे हैं. इसमें केवल गाय-भैंस ही नहीं बल्कि बकरियां भी शामिल हैं. पशुपालन में सबसे बड़ी दिक्कत मौसम के बदलाव में आती है. इस दौरान बकरियों को कई प्रकार के रोग लग जाते हैं. इसी के साथ रोग के संक्रमण के बढ़ने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है. ऐसे में सर्दियों के मौसम में इस टीके को लगवाने के बाद आपकापशु सुरक्षित हो जाएगा. पढ़ें पूरी खबर..

Previous Post

बधाइयां! PMKSNY की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को होगी जारी

Next Post

गैर-बासमती निर्यात पर प्रतिबंध हटा

Next Post
गैर-बासमती निर्यात पर प्रतिबंध हटा

गैर-बासमती निर्यात पर प्रतिबंध हटा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.