§भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरु किया गया था. इसके तहत किसानों को तय की गई राशि किस्तों में दी जाएगी. इसकी 17 किस्तें पूरी होने के बाद किसानों को 18वीं किस्त का इंतेजार काफी समय से था. अब ये इंतेजार 5 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. इस दिन 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी.“अन्नदाता का सम्मान, पीएम किसान योजना की पहचान”
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) September 28, 2024
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर 2024 को वाशिम, महाराष्ट्र से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का हस्तांतरण करेंगे।
इसके माध्यम से 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों को ₹20,000 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के… pic.twitter.com/uPwqMKQ11T

