֍:रखी गई ये मांगें§ֆ:भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम यादव से मुलाकात में आग्रह किया कि राजस्व एवं कृषि से जुड़े विषयों पर जल्दीम काम होना चाहिए. इसके अलावा संघ ने आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को उत्तम मानक के पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज, दवाइयां की उपलब्धता कराने का आग्रह किया और जले हुए ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने की मांग की. इसके अलावा किसानों को स्थाई पंप कनेक्शन 500 रुपये में देने, सभी मंडियों में 10 टन के कांंटों से तुलाई करने और मंडियों में मानक परीक्षण के लिए डोकेज़ मशीन अनिवार्य करवाने का आग्रह किया. §֍:सीएम ने कही ये बात§ֆ:मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्दन समाधान होगा. इस प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, मध्यभारत प्रान्त अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा, प्रान्त कोषाध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, मालवा प्रान्त अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रान्त महामंत्री रमेश दांगी, महाकौशल प्रान्त संगठन मंत्री भरत पटेल शामिल थे. §भारत में किसान कई मुद्दों को लेकर कई सालों से विरोध कर रहे हैं. इसी के चलते कई नए संगठन भी आगे आ रहे हैं. इसी बीच भारतीय किसान संघ न मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से शुक्रवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सीएम यादव से चर्चा की. साथ ही किसानों के हित में कई अहम मांगे भी रखी.

