֍:ऐसे खरीदें ऑफर वाला बीज§ֆ:राष्ट्रीय बीज निगम किसानों को ऑनलाइन गेंदे की पूसा बहार किस्म का बीज बेच रहे हैं. इस बीज को ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. गेंदे के फूल के इस किस्म की बहुत सारी खासियत है. यह किस्म बुआई के 90-100 दिनों में फूल देना शुरू कर देता है. वहीं इसके पौधों की ऊंचाई 75-85 सेमी तक होती है. यह किस्म सजावट के लिए बेस्ट मानी जाती है.§֍:ऑफर में मिलेगी टी-शर्ट §ֆ:गेंदे की इस किस्म के बीज खरीदने पर राष्ट्रीय बीज निगम ने एक आकर्षक ऑफर जारी किया है, जो कि 3 अक्टूबर तक लागू रहेगा. इसमें किसानों को गेंदे के बीज के 4 पैकेट खरीदने पर एक आकर्षक टी-शर्ट फ्री मिलेगी. ये सामान आपको बाजार की कीमतों से सस्ता मिलेगा. इसके 4 पैकेट आपको फिलहाल 39 फीसदी छूट के साथ 10 ग्राम का पैकेट फिलहाल 85 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा. §भारतीय फूलों में गेंदा काफी प्रसिद्ध है. इसे बागवानी के किसान उगाना पसंद करते हैं. इसी के साथ त्योहारों और इवेंट्स पर इन फूलों की मार्केट में काफी अधिक डिमांड भी रहती है. किसानों के लिए नेशनल सीड कॉर्पोरेशन ने हाइब्रिड किस्म पूसा बहार बीज की खरीदी पर ऑफर जारी किया है.

