֍:टमाटर की बढ़ीं कीमतें§ֆ:प्याज, लहसुन के साथ अब टमाटर भी महंगा हो गया है. 15 दिन पहले तक 40 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर की कीमत अब 60 से 80 रुपये हो गई है. कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कई परिवारों ने तो टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया है. महाराष्ट्र में भी टमाटर का होलसेल रेट काफी बढ़ गया है. एपीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण टमाटर के उत्पादन में गिरावट आई है. §भारत के कई राज्यों में प्याज के दामों को लेकर घमासान चल रहा था. लोगों का बजट बिगड़ गया था, जिस वजह से मंडियों में प्याज की बिक्री में भी गिरावट देखी गई. प्याज के बाद अब मंडी में लहसुन ने दांव खेला है. बता दें कि गोवा की राजधानी पंजी में हरी सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं. इसका कारण भारी बारिश बताया जा रहा है. प्याज की कीमतें पिछले सप्ताह के 35 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं. इसी तरह, लहसुन भी महंगा हो गया है.

