֍:
पहुंचा रहे थे विस्फोटक
§ֆ:आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं को हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक पहुंचाया जा रहा था. इस सूचना पर, त्राल पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान कई युवा हिस्सेदारों को भी गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि पाकिस्तान के एक आतंकवादी ने जेल में एक ओजीडब्ल्यू की मदद से कई युवाओं को पहचाना है. इन्हें अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था.§֍:विस्फोट करने के थे निर्देश§ֆ:युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री प्रदान की गई थी. उन्हें आतंकी रैंकों में शामिल करने से पहले टारगेट किलिंग, सुरक्षा बलों या सार्वजनिक स्थानों पर ग्रेनेड फेंकने, आईईडी बिछाने और विस्फोट करने जैसी कुछ आतंकी गतिविधियों का निर्देश दिया गया था. जांच में सामने आया कि पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर ने इन युवाओं की मदद से आईईडी लगाने के लिए कुछ स्थानों को चुना था. आतंकी हैंडलर ने इन कृत्यों को अंजाम देने और आईईडी के निर्माण के लिए सामग्री खरीदने के लिए कुछ पैसे भी दिए थे.§֍:हथियार और गोला-बारूद समेत विस्फोटक बरामद§ֆ:आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. इसमें रिमोट के साथ पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरी, दो पिस्तौल, तीन पिस्टल मैगजीन, पिस्तौल के 25 जिंदा कारतूस, 04 हथगोले और 20000 रुपये नकद शामिल हैं. अभी जांच चल रही है और मामले में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है.§जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में पुलिस ने बड़ी जीत हासिल की है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से आईईडी, हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. इसकी जानकारी अवंतीपोरा पुलिस को मिली थी. बताया गया कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ऐसे युवाओं की पहचान कर रहा है जिन्हें आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके.

